किसान उपभोक्ता बहु राज्य सहकारी समिति लिमिटेड का भव्य बिजनेस मीट नई दिल्ली में संपन्न, अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने ली सदस्यता
नई दिल्ली। किसान उपभोक्ता बहु राज्य सहकारी समिति लिमिटेड (FMCSL of India) द्वारा आज सफदरजंग क्लब, सफदरजंग एन्क्लेव, नई दिल्ली में एक भव्य व्यापारिक सम्मेलन (Business Meet) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापार, उद्योग एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया तथा समिति की सदस्यता ग्रहण कर संस्था के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री श्री राम कुमार वालिया ने सभी सदस्यों, डेलिगेशन एवं भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देशभर से लगातार बड़ी संख्या में लोग समिति से जुड़ने की इच्छा व्यक्त कर रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप इस भव्य व्यापारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य देश एवं विदेश में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करना है। इसके लिए विभिन्न राज्यों में मल्टी-पर्पज स्टोर, रिटेल आउटलेट, पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा कम लागत में व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिलेगा।
समिति के सदस्य एवं कार्यक्रम संचालक श्री नितिन गर्ग ने कहा कि संस्था भविष्य में समाज के निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि समिति विभिन्न स्थानों पर पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी स्थापित कराने की दिशा में भी कार्य करेगी।
जस्ट डन कंपनी के निदेशक श्री हिमांशु झा ने समिति से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक लोगों, विशेष रूप से किसान भाइयों के हित में कार्य करने का प्रयास करेंगे।
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धीरज सिंह ने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने श्री राम कुमार वालिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से समिति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
नोएडा से आए नए सदस्य श्री गौतम झा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह संस्था सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेगी और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
इस अवसर पर प्रॉपर्टी एवं बिल्डर व्यवसाय से जुड़ी श्रीमती दीक्षा जैन, जस्ट डन कंपनी के डायरेक्टर श्री हिमांशु झा, वरिष्ठ पत्रकार श्री सत्य प्रकाश सक्सेना, श्री आर. के. राठौर, बिहार से श्री संजीव ब्याहुत, उत्तर प्रदेश से श्री राहुल दुबे, राजस्थान से श्री मनीष शर्मा, पश्चिम बंगाल से श्री दत्ता मजूमदार, दिल्ली से श्री कुलदीप शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने समिति की विधिवत सदस्यता ग्रहण कर सदस्यता शुल्क जमा किया तथा संस्था के साथ मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा, श्री राजकुमार रावल, श्रीमती प्रियंका, श्री जितेंद्र गौड़, श्री सुनील यादव, डॉ. पवन आर्या, श्री अनिल भगत, श्री सत्य प्रकाश सक्सेना, श्री एस. मजूमदार, श्री दत्त दत्ता, श्रीमती पूजा बत्रा, श्रीमती भावना सिंह, श्री दुर्गेश शर्मा, श्री दुष्यंत सिंह, श्री अरमान अली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भवदीय
आशीष कुमार
निदेशक
किसान उपभोक्ता बहु राज्य सहकारी समिति लिमिटेड (FMCSL)
नई दिल्ली


