☎ +91-8826579235 ✉ fmcsl347267@gmail.com 📍 भारत
किसान उपभोक्ता बहुराज्य सहकारी समिति लिमिटेड
FARMERS CONSUMER MULTI-STATE COOPERATIVE SOCIETY LIMITED
सहकारिता से समृद्धि — Together, We Prosper
Join Us

इफको के चेयरमैन से मिले एफएमसीएसएल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम कुमार वालिया

नई दिल्ली। किसान उपभोक्ता बहु राज्य सहकारी समिति लिमिटेड (FMCSL of India) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम कुमार वालिया ने नई दिल्ली स्थित इफको के कार्यालय में इफको के चेयरमैन से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान इफको के चेयरमैन ने श्री राम कुमार वालिया का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। सहकारिता की भावना को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने किसान उपभोक्ता बहु राज्य सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा किसानों एवं उपभोक्ताओं के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा समिति की सदस्यता भी ग्रहण की।

बैठक के दौरान किसानों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इफको की ओर से किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद उचित एवं किफायती दरों पर उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर श्री राम कुमार वालिया ने किसान उपभोक्ता बहु राज्य सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा संचालित योजनाओं, किसानों एवं उपभोक्ताओं के हित में किए जा रहे कार्यों तथा भविष्य की विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य सहकारिता के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण उत्पाद एवं बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराना है।

बैठक के अंत में दोनों संस्थाओं के बीच सहकारिता को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों के हित में मिलकर कार्य करने पर सकारात्मक सहमति बनी। यह शिष्टाचार भेंट भविष्य में किसानों के कल्याण, सहकारी क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *